फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सई नदी उफनाई, खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
फोटो-18-सई नदी के बढ़े जलस्तर से खेतों में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। बारिश के कारण मोहान क्षेत्र से गुजरने वाली सई नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी आसपास के गांवों के खेतों में भर गया है। इससे धान की रोपाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

सई नदी के उफनाने से रसूलपुर बकिया, नींदेमऊ पिचपरी, हसनगंज, मोहान, भोगला, आदमपुर बरेठी, अहमदपुर टकटोली, नेपालापुर, दरिहट, सलेमपुर, रजापुर, पखुरदीमऊ, निजामखेड़ा, खपरा भट्ट, रफीगढ़ी, छरेहरा सहित 20 से अधिक गांवों के खेतों में पानी भर गया है।किसान शिवम सिंह, कौशलेंद्र, अच्छे लाल, जितेंद्र सिंह, अमित शुक्ला व प्रदीप ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से धान की पौध नहीं लगा पा रहे हैं। अब किसान खेतों से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। एसडीएम शालनी सिंह तोमर ने बताया कि सई नदी के किनारे स्थित क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर है। लेखपालों को नियमित निगरानी रखने और किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो-बाढ़ संभावित गांवों में निरीक्षण करते एसडीएम। स्रोत: तहसील कर्मी
बाढ़ की तैयारियों का लिया जायजा
पाटन। बाढ़ की संभावना को लेकर एसडीएम बीघापुर आनंद नायक ने गंगा के तराई क्षेत्र में बसे गांव दूलीखेड़ा, लालपुर व धरमपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। कहा कि किसी भी समस्या के लिए तहसील व पुलिस से संपर्क कर बाढ़ की समस्या की जानकारी दे सकते हैं। जानकारी मिलने पर राहत पहुंचाई जा सकेगी। निरीक्षण के समय ग्राम प्रशासक कृष्ण कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें