फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सफीपुर में आठ, आसीवन में 14 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें आईं। इनके निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की टीम बनाई गई। आसीवन थाने में नायब तहसीलदार ने 14 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

नौबतपुर निवासी निशा देवी ने एसडीएम फाल्गुनी सिंह से शिकायत की। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र दो साल से पंचायत भवन में चल रहा है। 24 जुलाई की शाम पोषाहार रखवाने के लिए प्रधान के घर गईं। प्रधान के पौत्र ने गाली-गलौज की। शिकायत करने पर प्रधान के पिता ने भी जाति सूचक गालियां दीं। नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आसीवन थाना परिसर में नायब तहसीलदार आशीष के पास कई फरियादी पहुंचे। रहीमाबाद निवासी रामसहाय, छेदी लाल, बेचेलाल और अमर सिंह ने शिकायत की। उन्होंने गांव के अशोक पर नाली बंद करने का आरोप लगाया। मल्हीमऊ निवासी अमर सिंह ने रामबाबू पर खेत में मेड़ बांधने की शिकायत की। औराई निवासी रामकिशोर ने घर के सामने की सरकारी नाली तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें