फोटो-30- पदभार ग्रहण करते पर चैप्टर चेयरमैन का बुके देकर स्वागत करते आईआईए के पदाधिकारी। स्रोत
उन्नाव। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन बनाए गए अरुण कुमार माहेश्वरी ने सभागार में कार्यक्रम के दौरान पदभार ग्रहण किया। उद्यमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम भावना से काम करेंगे।
उद्यमियों में जीएन मिश्र, मोहन बंसल, एके अग्रवाल, कांति मोहन गुप्ता, संंदीप शुक्ला, राकेेश जैन, शशांक गुप्ता, खुर्शीद अहमद, राजेश गुप्ता, आनंद जैन ने कहा कि पूर्व की भांति इस कार्यकाल में भी उद्योगों का विकास तथा उनकी समस्याओं का समाधान होता रहेगा। अरुण कुमार माहेश्वरी ने कहा कि एक टीम भावना से उद्यमियों के हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। कहा कि जनपद देश के औद्योगिक मानचित्र में अपनी पहचान बना रहा है। जनपद में असीम संभावनाएं हैं। हम सभी मिलकर औद्योगिक विकास के साथ जनपद एवं देश के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।