फोटो-6- राम किशोर कुशवाहा (फाइल फोटो)।
सफीपुर। घर में सो रहा ई-रिक्शा चालक बेहोश मिला। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरी खेड़ा निवासी रामकिशोर कुशवाहा (45) ई-रिक्शा चलाते थे। पत्नी मंजू ने बताया कि रामकिशोर घर में नीचे कमरे सो रहे थे। वह बच्चों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोई थी। सुबह जब नीचे उतरी तो वह अचेत मिले। पड़ोसियों की मदद से सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने जहरीला कीड़ा काटने से मौत की आशंका जताई है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि परिजन ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत की आंशका जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)