फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजकीय पॉलिटेक्निक की 164 सीटों में 145 लॉक, सत्यापन शुरू

विज्ञापन
फोटो-6-काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों के प्रपत्र जांचते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक की 164 सीटों में 145 लॉक यानी इसे छात्र-छात्राओं ने चुन लिया है। अब पॉलिटेक्निक प्रशासन ने इन छात्रों के प्रपत्रों का सत्यापन शुरू कर दिया है। शेष बची सीटों के लिए सात जुलाई से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में दो ट्रेड कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रानिक संचालित हैं। इनमें प्रत्येक में करीब 82 सीटें हैं। पहले चरण की काउंसिलिंग 27 जून से शुरू हुई थी और दो जुलाई को समाप्त हुई। इस काउंसिलिंग में दोनों ट्रेडों की 164 सीटों में 145 लॉक हो गई हैं। जिन छात्र छात्राओं ने राजकीय पॉलिटेक्निक दही का चयन किया है, उनके शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहुंचे छात्रों के एक एक प्रपत्रों की जांच की गई। प्राचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि पहली काउंसिलिंग में अलॉट हुई सीटों पर प्रवेश लेने के लिए छह जुलाई की तारीख तय है। इस दौरान जितने छात्रों द्वारा प्रवेश लिया जाएगा, उनकी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शेष बची सीटों को दूसरी काउंसिलिंग से भरने का प्रयास किया जाएगा। यह काउंसिलिंग प्रक्रिया नौ से 11 जुलाई के बीच चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें