उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के बक्सर पुल के पहुंच मार्ग की मरम्मत का कार्य बारिश के चलते शुरू नहीं हो सका। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि बक्सर पुल को सड़क से जोड़ने वाला पहुंच मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू कराया जाना था लेकिन बारिश होने से यह चालू नहीं कराया जा सका।
बताया कि जब मौसम साफ होगा, उसके बाद ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सकेगा। उधर, मरम्मत कार्य को लेकर लागू होने वाले रूट डायवर्जन का एसपी जय प्रकाश सिंह ने बुधवार देरशाम एडीएम सुशील कुमार गोंड व अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। अधिकारियों से कहा कि यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था व आमजन मानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र भी मौजूद रहे। वहीं एएसपी व सीओ ने थाना बिहार पुलिस बल के साथ कस्बे मे पैदल गश्त की। (संवाद)