पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के पंछीखेड़ा जालापुर गांव में महिला का शव फंदे से लटका मिला। पति व परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं।
पंछीखेड़ा गांव निवासी किसान मनीष लोधी की पत्नी पूजा (33) का बुधवार शाम करीब 7:30 बजे घर के आंगन में जाल के बंधी साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के कारण पूजा ने खुदकुशी की है। हालांकि परिजन पुलिस को वजह नहीं बता सके हैं। पति ने बताया किसात साल की बेटी माही और तीन साल का बेटा मयंक है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)