फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वातावरण में नमी बढ़ने से हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। वातावरण में नमी बढ़ने से आने वाले दिनों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसका असर बृहस्पतिवार से दिखा। दिन में बादल से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी मौजूद है और बढ़ भी रही है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में बादल दिखने लगे थे। बादल होने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 39 पर आ गया। आने वाले दिनों में नमी के कारण ही बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। हवाओं की गति भी तेज हो सकती है। बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव के बीच उमस भरी गर्मी बने रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें