फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-9- आदित्य (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला पुरनिया निवासी बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला कंचन नगर निवासी चचेरा भाई आदित्य यादव (22) पुत्र सुघर सिंह यादव बुधवार रात एक बजे घर से थाना फतेहपुर चौरासी के गांव कुड़री निवासी ममेरे भाई अंकित यादव के घर जाने के लिए निकला था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तड़के तीन बजे वाहन की टक्कर से आदित्य की घटनास्थल पर मौत हो गई। बाबूलाल ने बताया कि आदित्य कानपुर के मोहल्ला कलक्टरगंज स्थित तेल कारखाने में काम करता था। पिता की मौत में बाद आदित्य दो बहनों का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से मां निशा, बहन सीमा, शिवानी और परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें