फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पारा दो डिग्री सेल्सियस उछलकर 43.9 पहुंचा

विज्ञापन
फोटो-20-तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर हरदोई पुल से जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री उछलकर पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को बढ़कर 43.9 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.4 रिकार्ड किया गया। दिन में आसमान साफ होने से तेज धूप निकली थी। दोपहर में मौसम और ज्यादा गर्म हो गया। तेज धूप से मानो आसमान से आग बरस रही थी। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण उमस बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें