फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल, परेशान लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ट्रांसफार्मर खराब होने से गुल हुई बिजली 24 घंटे बाद भी सामान्य न होने पर आदर्श नगर के लोगों ने उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर सोमवार रात 11 बजे जाम लगा दिया। साथ ही बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक्सईएन से लोगों की बात कराकर 15 मिनट में जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में रविवार रात ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। अधिकारी बदलवाने की बात कहते रहे लेकिन सोमवार रात तक बदला नहीं जा सका और न ही आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे आक्रोशित लोगों ने रात 11 बजे के करीब उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। इसके बाद लोगों से बात की। बिजली न आने की जानकारी मिलने पर एक्सईएन को फोन करके जाम लगाए लोगों की बात कराई।
एक्सईएन हिमांशु गौतम ने ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और करीब सवा 11 बजे जाम खुला। एक्सईएन ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर वर्कशाप से मंगवाया गया है। उधर, मंगलवार शाम करीब छह बजे ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें