उन्नाव। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में बुधवार को भीड़ उमड़ी। सेवइयों, मेवे और कपड़े आदि की दुकानों के अलावा बकरे और कुर्बानी के जानवरों की बाजारें भी सजी रहीं। प्रशासन भी ईद-उल-अजहा की तैयारियां कराने में जुटा रहा।
बृहस्पतिवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर एक दिन पूर्व शहर के प्रमुख बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। खरीदारी के चलते सुबह से ही दुकानें खुल गईं। सेवइयां, मेवे, कपड़े, ज्वैलरी, टोपी व जूते-चप्पलों की खूब खरीदारी होती रही। महिलाओं व पुरुषों के अलावा बच्चों ने नए कपड़ों की खरीदारी की। घरों में भी बकरीद की तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। धवन रोड, विश्वेश्वर दयाल मार्केट व सब्जी मंडी में स्थित बाजारों में बकरीद की खरीदारी होती रही।
इंसेट-1
बकरा खरीदने वालों का जमावड़ा
उन्नाव। शहर की बालाए किला बाजार के अलावा कोरट बाग, बैंक मैदान में कुर्बानी के जानवर खरीदने और बेचने वालों का जमावड़ा लगा रहा। किला बाजार में 14 हजार से लेकर 65 हजार तक के बकरे बिके। बाजार के मो. अकरम ने बताया कि इस बार अच्छे जानवर बाजार में आए हैं। जानवरों की कीमतों में पिछले वर्ष की अपेक्षा उछाल आया है।
इंसेट-2
मस्जिद में नमाज का समय
बड़ी ईदगाह-पहली नमाज सुबह सात बजे, दूसरी नमाज-7:45 बजे
छोटी ईदगाह-आठ बजे
शाही मस्जिद तालिब सराय-7:15 बजे
कांजी वाली मस्जिद-7:15 बजे
मस्जिद दरोगाबाग-7:30 बजे
चांदी मारी मस्जिद दरोगाबाग-6:30 बजे
मदीना मस्जिद अनवार नगर-सात बजे
मुहम्मदिया मस्जिद एबीनगर-7:30 बजे
नूरी मस्जिद जवाहरनगर-सात बजे
शेख इबाहुल्लाह मस्जिद दरोगाबाग-छह बजे
नूरानी मस्जिद मोतीनगर-6:30 बजे
हुजूर ताजुशरिया दरोगाबाग-7:10 बजे
काजी बुद्दनशाह-7:30 बजे
मस्जिद काजी बुद्दनशाह जेर धुस-5:40 बजे।
फोटो-14- शहर की कोरट बाजार में बकरों की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।