फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर यात्री कर अधिकारी को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कलक्ट्रेट के पन्नालाल हाल में अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम घनश्याम मीना ने सीएम डैश बोर्ड में खराब रैंक वाले विभागों को सुधार की चेतावनी दी। ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के संचालन पर नाराजगी जताते हुए यात्री एवं माल कर अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि जनपद में कहीं पर भी ओवरलोड और बिना नंबर की गाड़ी दिखी तो कार्रवाई को तैयार रहें। निर्देश दिए कि ठोस रणनीति बनाकर शहर के बाहर से आने वाले ओवरलोड व बिना नंबर के वाहनों पर कार्रवाई करें। अवैध खनन पर भी अंकुश लगाया जाए। वहीं बिजली आपूर्ति को लेकर एक्सईएन से भी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें