फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अधिकतम पारा 44 पार, धूप और गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तेज धूप और गर्मी परेशानी का सबब बन गई है। बुधवार को फिर अधिकतम तापमान 44.3 पर पहुंच गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने 29-30 मई के बीच बदलाव आने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान साफ होने से तेज धूप निकली। दोपहर एक बजे के करीब तापमान 44.3 पर पहुंच गया। हवा की गति 8.9 किमी प्रति घंटे रही। इससे तेज धूप के साथ लू ने परेशान किया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना है। तेज गर्मी के साथ लू वाली स्थिति रहेगी। हालांकि वातावरण में नमी आने के कारण दोपहर बाद गरज वाले बादलों के साथ तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी की संभावना है। 29 व 30 मई को थोड़ी राहत की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें