फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कच्चे आम की सुरक्षा के लिए बागवानों को दिए बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कच्चे आम की सुरक्षा के लिए उद्यान विभाग ने बागवानों को सुरक्षा बैग दिए हैं। कर्मचारियों ने कई बागों में बागवानों को सुरक्षा बैग से आम को ढकने की विधि भी बताई।
विज्ञापन

इस साल आंधी से पहले ही 40 फीसदी आम को नुकसान हो चुका है। शेष बची फसल को रोग और बदसूरत होने से रोकने के लिए उद्यान विभाग ने गौरी, अब्दुल्लापुर, मद्दूखेड़ा, नरहरपुर, जमालुद्दीनपुर, जटपुरवा, देवगांव में जाकर बागवानों को आम की सुरक्षा के लिए बैग वितरित किए। सहायक उद्यान निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेल ने किसानों को सुरक्षा बैग के उपयोग और लाभों की जानकारी दी। बताया कि इन बैगों का प्रयोग करने से आम के फलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों और रोगों से भी बचाव होगा। फल की गुणवत्ता और सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और बागवानी को अधिक लाभकारी बनाना है। राकेश द्विवेदी, शिवम, राजेश, दिनेश, जटाशंकर, महेश प्रसाद आदि बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें