फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मानदेय न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
फोटो-6-सीएचसी में कार्य बहिष्कार का बैनर लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। दो माह से मानदेय न मिलने से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। इससे क्षेत्र के 15 आरोग्य मंदिर बंद रहे। सीएचसी में आए मरीजों को भर्ती न कर वापस कर दिया। गंभीर मरीजों को डॉक्टर व फार्मासिस्ट ने ड्रिप व इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन




ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी सचिन दीक्षित ने बताया कि दो माह से मानदेय न मिलने से परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। इस कारण सीएचसी व क्षेत्र के 49 कर्मचारियों ने 21 मई से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को सीएचसी परिसर में कर्मचारियों ने ‘नो पेमेंट नो वर्क’ की तख्तियां हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया मानदेय जारी नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्य बहिष्कार के चलते सफीपुर सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि कार्य बहिष्कार से आयुष चिकित्सक की ओपीडी बंद रही। इसके अलावा क्षेत्र के 15 आरोग्य मंदिर का ताला खुला पर तैनात सीएचओ ने कार्य नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या इमरजेंसी वार्ड की रही। जहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सका। गंभीर मरीजों को डॉक्टर स्वयं व फार्मासिस्ट ने ड्रिप व इंजेक्शन लगाया। सामान्य मरीजों को वापस भेजना पड़ा। आयुष डॉ. लवकुश, सचिन दीक्षित, सुमति, मंजरी, शिप्रा सहित 49 कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे।
विज्ञापन

वर्जन...
आउट सोर्सिंग और एनएचएम के तहत कांट्रैक्ट के आधार पर तैनात कर्मचारियों का मानदेय आ गया है। आउट सोर्सिंग कर्मियों का मार्च और अप्रैल का बकाया मानदेय भुगतान शुरू कर दिया गया है। एनएचएम कर्मियों को भी मानदेय देने के लिए बजट आज ही जारी हो गया है, भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।-डॉ. सत्य प्रकाश, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें