फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
फोटो-8-राजीव गांधी स्मृति यात्रा को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह।
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर सदर बाजार में बृहस्पतिवार को 35वीं राजीव गांधी स्मृति यात्रा पहुंची। कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया और भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री तंज कसा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मां को साथ नहीं रखते थे और पत्नी से बात तक नहीं करते हैं। मां के निधन पर सनातन धर्म का पालन तक नहीं किया। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को जनता पर डकैती बताया।
विज्ञापन

संजीव श्रीवास्तव ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में थाना और तहसील में शोषण जारी है। किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। जनपद में दिनदहाड़े लूट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, राजन निषाद, हैदर अली, रमेश शुक्ला, मनु, राकेश कुरील, गरीबे कोरी, बृजेश सिंह, राम बहादुर, सोनू सिंह कुलहा, कमल सिंह व प्रमोद शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें