बीघापुर। नगर पंचायत के शांति नगर में विद्युतीकरण के तहत पोल लगाने को लेकर विवाद हो गया है। एसडीएम ने बिना अनुमति काम करने पर फर्म निदेशक सुयश पांडे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
निदेशक ने बताया कि अधिशासी अभियंता पुरवा ने 15 अप्रैल को दो पोल लगाने की स्वीकृति दी थी। जेएसआर एंटरप्राइजेज फर्म ये पोल लगा लगा रही थी। उपखंड अधिकारी पीसी यादव ने इसे बिना अनुमति कार्य बताया। निदेशक ने उपखंड अधिकारी पर मनमानी का आरोप भी लगाया। कोतवाली प्रभारी राजपाल ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। फर्म निदेशक ने अधिशासी अभियंता के निर्देश की प्रतिलिपि पुलिस को दी है। पुलिस ने उपखंड अधिकारी को बुलाया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।