फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मौरावां के संस्कृत विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावा। कस्बे में संचालित संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में नवीन सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में कक्षा नौ व 10 के साथ 11 व 12 में प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कस्बे में 1962 में संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की स्थापना हुई थी। इस नवीन सत्र में अब प्रवेश शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र व छात्राएं दाखिला लेना शुरू भी कर दिया है।कक्षा 9 व 10 में अनिवार्य संस्कृत, साहित्य, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, इतिहास पुराण एवं संस्कृति व अंग्रेजी विषयों की शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही कक्षा 11 से 12 तक अनिवार्य संस्कृत, साहित्य, हिंदी, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र व अंग्रेजी की पढ़ाई कराई जाती है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि सभी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी जाती है। शिक्षकों में शिवशंकर त्रिवेदी, अवनी तिवारी व ज्ञान सिंह की तैनाती है। छात्रों का प्रवेश लिया जा रहा है। इच्छुक छात्र विद्यालय आकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें