फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 2.01 करोड़ से बनेंगे 17 आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/पुरवा। जल्द ही नौनिहाल आंगनबाड़ी केंद्र के निजी भवन में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने पुरवा क्षेत्र के 17 केंद्रों के निर्माण को 2.01 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जिले में कुल 3352 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 156 केंद्र संचालित हैं। जो किराए के भवन में चल रहे हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में लगभग 1980 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से तीन से छह साल तक के नौनिहालों को प्री-प्राइमरी शिक्षा दी जाती है। प्रदेश सरकार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी भवन उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में अभी पुरवा क्षेत्र के 17 नए केंद्रों के भवनों के लिए बजट जारी किया है। प्रत्येक केंद्र का 11.84 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें मनरेगा से आठ लाख, बाल विकास पुष्टाहार से दो लाख और 1.84 लाख ग्राम पंचायत से मिलेगा।

इंसेट-1

यहां बनेंगे केंद्र

त्रिपुरापुर में प्राथमिक विद्यालय पूरनखेड़ा व रम्माखेड़ा, चमियानी, बस्तीखेड़ा, सिंहपुर, जमुरपुर, ठोकरेपुर, रूपखेड़ा, रामापुर, मोहद्दीनपुर-2, मोहद्दीनपुर-1, भिटौली, अफसरी, मझिगवां सेवक, सुब्बाखेड़ा, कटांव व भदनांग।
विज्ञापन


वर्जन....

17 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अब शासन से बजट जारी हो गया है। कार्यदायी संस्थाओंं के अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-डॉ. संतोष श्रीवास्तव, बीडीओ पुरवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें