फोटो-14- जनसुनवाई करतीं एक दिन एसडीएम बनीं छात्रा सृष्टि वर्मा। स्रोत: राजस्व विभाग
पाटन। मिशन शक्ति के तहत राजकीय हाईस्कूल बिसरामऊ की कक्षा 10 की छात्रा सृष्टि वर्मा को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। छात्रा सृष्टि ने अजीतीखेड़ा गांव प्रकाश की सहन की जमीन पर रखे छप्पर को हटवाने की शिकायत का संज्ञान लिया। उन्होंने बिहार थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए।
मर्दनपुर से आई रोनी ने ससुर से जेवर व संपत्ति दिलवाने का प्रार्थनापत्र दिया। इस पर एसडीएम बनी छात्रा ने बीघापुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद सृष्टि ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। जनसुनवाई और डिस्पैच रजिस्टर की जांच की। माल विभाग और रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का भी दौरा किया।
सृष्टि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को तहसील के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।