फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कल्याणी पर बने 51 साल पुराने पुल की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
फोटो-14- कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग पर कल्याणी नदी के पुल की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर कल्याणी नदी पर बने 51 साल पुराने पुल की मरम्मत शुरू हो गई है। इसके लिए करीब 39 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। पहले पुल के ज्वाइंट की मरम्मत होनी है। उसके बाद बियरिंग बदली जाएंगी। इस दौरान यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा फतेहपुर चौरासी के पास कल्याणी नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 1975 में हुआ था। कानपुर शिवराजपुर जाने के लिए इसी पुल के जरिए आवागमन करते हैं। पुल के ऊपरी हिस्से में ज्वाइंट खुल गए थे। नीचे बियरिंग भी काफी पुरानी हो गई थीं। इसके लिए शासन से पीडब्ल्यूडी ने बजट की मांग की थी। इसके लिए करीब 39 लाख स्वीकृत हुए हैं। अब पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कराया है।
एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल तक कार्य होना प्रस्तावित है। बेयरिंग बदलने के दौरान यातायात डायवर्ट किया जाएगा। बताया कि हल्के वाहन फतेहपुर चौरासी आबादी से दाहिनी ओर पिथनहारा संपर्क मार्ग होते हुए मथुरा नगरी से लगभग 600 मीटर कच्चे मार्ग से होते हुए काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के किमी छह में ग्राम बूचागाढ़ा से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें