फोटो नंबर-12-किंग्सन इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में संबोधित करते सदर विधायक पंकज गुप्ता
उन्नाव। किंग्सन इंटर कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह ‘पैनोरमा-26’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘अ जर्नी फ्रॉम चॉक टू क्लिक’ रही। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के पूर्व छात्र व एडीएम रायबरेली सिद्धार्थ सागर ने प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण उपस्थित न हो पाने पर वीडियो संदेश भेजकर स्कूल की यादें सांझा कीं। पूर्व छात्रों पीसीएस अलका गौर, बैंक मैनेजर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, चिकित्सक वंदना व निशांत, बैंकर अपर्णा को सम्मानित किया गया। छात्रों ने ‘चॉक से क्लिक तक’ थीम पर आधारित शानदार नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा विद्यालय के दिवंगत प्रबंधकों व सदस्यों को श्रद्धांजलि भी दी गई। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
निदेशक अहमद मोनिस रिजवी ने अतिथियों डीआईओएस सुनील दत्त, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल, एसडीएम उदय वीर सिंह, पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू का स्वागत किया। प्रधानाचार्या सईद फातिमा, नवीन सिन्हा, शंकर श्रीवास्तव, एआर खान, शकील, वारिस, मोहम्मद तारिक, ऋषिकेश वणिक, विवेक श्रीवास्तव, नसीम अहमद, आजम, वैशाली व सना भी मौजूद रहे।