फोटो-20-खेल सचिव माध्यमिक के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत: खेल कर्मी
उन्नाव। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में जिलास्तरीय बालक-बालिका बैटमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में शालिनी और बालक वर्ग में चंद्रवीर विजेता बने।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल और जिला बैटमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष मयंक कुमार ने इसका उद्घाटन किया। बालिका एकल 18 से कम आयु वर्ग में शालिनी गौतम ने प्रशिष्ठी को हराया। बालक एकल 13 से कम आयु वर्ग के विजेता अनुराग वर्मा रहे। देवांश तिवारी उपविजेता बने।
बालक युगल 13 से कम आयु वर्ग में आरुष सिंह व अनुराग वर्मा विजयी हुए। बालक एकल 18 से कम आयु वर्ग में चंद्रवीर सिंह विजेता और वत्सल त्रिपाठी उपविजेता रहे। बालक युगल 18 से कम आयु वर्ग का खिताब चंद्रवीर सिंह व वत्सल त्रिपाठी ने जीता। खेल सचिव नवीन सिन्हा और जिला बैटमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।