उन्नाव। खेल कार्यालय की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबॉल और टेबल टेनिस में बालक व बालिकाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। सेंट लारेंस स्कूल मैदान में जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
हैंडबॉल बालक वर्ग में खेलो इंडिया टीम ने स्टेडियम राइडर को 8-4 से हराया। बालिका वर्ग में भी खेलो इंडिया ने स्टेडियम स्टार को 11-9 से पराजित किया। टेबल टेनिस बालक वर्ग में आदित्य प्रकाश प्रथम, सूर्यांश सिंह द्वितीय और कौटिल्य अवस्थी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में साक्षी वाजपेयी ने पहला स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा दूसरे और काव्य शुक्ल तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर कई खेलो इंडिया कोच और मैच रेफरी उपस्थित थे।