बांगरमऊ। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जमुनिहाबंगर गांव में मतदाता जागरूकता और सड़क सुरक्षा रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने नारों से ग्रामीणों को मतदान और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
डॉ. सविता राजन ने लोगों से मतदान को कर्तव्य मानकर निभाने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में एसबीआई के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुल सागर ने स्वयंसेवकों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने खाता खोलने, प्रकार, लेन-देन सीमाएं और साइबर सुरक्षा पर बताया। मुकुल सागर ने ओटीपी साझा न करने और अनजान लिंक न खोलने की सलाह दी। उन्होंने मुद्रा लोन, शिक्षा ऋण जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैंकिंग कॅरिअर हेतु स्वयंसेवकों को अंग्रेजी व गणित में दक्षता बढ़ाने की सलाह दी गई।