फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कांग्रेसियों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेसियों ने विकास भवन में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी को लेकर प्रदर्शन किया। मनरेगा कार्डधारकों की लंबित मजदूरी जल्द जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे कांग्रेसी जिला कार्यालय से पैदल विकास भवन पहुंचे। रास्ते में उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मनरेगा कानून समाप्त होने से एक करोड़ मजदूरों का भुगतान लंबित है। यह भुगतान 75 दिन का है और दो करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने यह भी कहा कि 40000 संविदा कर्मियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने परियोजना निदेशक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द भुगतान कराने की मांग की और ज्ञापन की मूल प्रति राज्यपाल को भेजने को कहा। इस दौरान हनुमंत सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह और अजय गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें