चकलवंशी। पावा बाजार में होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन आयोजित किया किया।। कवियों ने वीर, शृंगार और हास्य रस की कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। कवि प्रमोद कुशवाहा और शिवराज सागर उन्नावी ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
कानपुर के सेवानिवृत्त सैनिक लाल सिंह प्रहरी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध पर करुण रस का गीत सुनाया। उनके गीत ‘बांध कफन सर पर निकला वीर जवानों का टोला’ ने श्रोताओं की आंखें नम कर दीं। शिवराज सागर उन्नावी ने विकास पर व्यंग्यपूर्ण कविता ‘सत्ता आपकी है’ पढ़ी। प्रमोद कुशवाहा ने वीररस की कविता से जोश भरा। हरदोई के कवि पवन प्रगीत ने ‘ब्रज है दीवाना कान्हा’ सुनाकर वाहवाही लूटी। आकांक्षा गुप्ता ने प्रेम का मर्म समझाया, जबकि रायबरेली के सुनील शरारती ने हास्य व्यंग्य से लोगों को गुदगुदाया।