फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हवाओं की गति घटने से बढ़ेगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कुछ दिन बाद मौसम में भी बदलाव आएगा। हवाओं की गति धीमी होगी। इससे गर्मी बढ़ेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि चार मार्च को हवाओं की गति जहां अधिकतम 11.6 किलोमीटर प्रति घंटे थी, वहीं पांच मार्च को घटकर 7.3 किलोमीटर प्रति घंटे पर आ गई। तेज हवाओं के चलते अभी तक गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था लेकिन अब मौसम में भी बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन

आगामी दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति कम होकर पांच किलोमीटर प्रति घंटे तक आ जाएगी। दिन में तेज धूप से तापमान चढ़ेगा और गर्मी भी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। किसानों को सलाह दी कि खेतों में नमी बनाए रखें। तेज धूप से नमी सूख सकती है। इससे फसलों की पैदावार पर असर पड़ सकता है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें