फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक ही फर्म को 1.88 करोड़ रुपये भुगतान, प्रधान और सचिव तलब

विज्ञापन
फोटो-2-ग्राम पंचायत नानाटीकुर का सामुदायिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। ग्राम पंचायतों में प्रधान और सचिवों की मिलीभगत से अंधेरगर्दी जारी है। ऐसे ही मामले में एक फर्म को 1.88 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। करोड़ों का भुगतान होने की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने इसे नियम विरुद्ध मानते हुए प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री निजी फर्मों से ली जाती है। इसके एवज में ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। पिछले दिनों ऑनलाइन भुगतान की पंचायतीराज विभाग में समीक्षा हुई तो निजी फर्म जय बुढ़वा बाबा इंटरप्राइजेज हार्डवेयर एंड मशीनरी को 1.88 करोड़ ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई। पता चला कि नवाबगंज की ग्राम पंचायत नानाटीकुर से सबसे ज्यादा छह लाख का भुगतान किया है। इसके अलावा अन्य पंचायतों ने इस फर्म को एक करोड़ 88 लाख 33 हजार 292 रुपये का भुगतान करने का मामला सामने आया। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में एक ही फर्म को करोड़ों का भुगतान किया गया है। इसकी जानकारी सामने आने पर संबंधित प्रधानों व पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ का कहना है कि जिन पंचायतों से भुगतान किया गया है, उनके द्वारा किए गए भुगतान के मदवार अभिलेख भी तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें