फोटो-8-पोस्टमार्टम हाउस में बिलखती मृतक की पत्नी गोमती और अन्य परिजन। संवाद
सोनिक। बुटवल गांव में युवक का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।
दही थानाक्षेत्र के बुटवल गांव निवासी लल्लन (35) निजी कंपनी में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने से घर पर था। शाम करीब पांच बजे उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को भाई सत्येंद्र ने बताया कि लल्लन का पत्नी गोमती से कहासुनी हुई थी। पिता रमेश की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां शिवदुलारी और परिजन बेहाल हैं। पांच बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।