फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खुशबू बिखेरेगा हर्बल गुलाल, त्वचा को नहीं होगा नुकसान

विज्ञापन
फोटो-30-गजौली में हर्बल गुलाल की पैकिंग करतीं महिलाएं। आर्काइव - फोटो : देवांश शर्मा।
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्राकृतिक वस्तुओं से हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही हैं। यह गुलाल न केवल खुशबू बिखेरेगा, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित रहेगा। त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन

बिछिया विकास खंड की ग्राम पंचायत गजौली में संचालित ‘उज्जवल पंचायत समूह’ से जुड़ी 25 महिलाएं करीब 15 दिनों से इस कार्य में जुटी हैं। वे कन्नौज के इत्र और आरारोट का प्रयोग करके विभिन्न रंगों के हर्बल गुलाल बना रही हैं। समूह की महिलाओं के अनुसार यह गुलाल लोगों को पसंद आएगा।
ब्लॉक मिशन मैनेजर सोनम सिंह ने बताया कि गुलाल बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है। चुकंदर को गुलाब की पत्तियों के साथ उबालकर नारंगी रंग का गुलाल तैयार किया जाता है। पालक और फूल को पानी में उबालकर फिरोजी रंग बनाया जाता है। मकोइया की पत्तियों से हरा रंग और काली मकोइया के रस से बैंगनी रंग का गुलाल तैयार होता है। इन सभी में आरारोट मिलाकर त्वचा और आंखों के लिए सुरक्षित गुलाल बनाया जा रहा है। जल्द ही समूह द्वारा स्टॉल लगाकर इसकी बिक्री शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें