फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हनुमान की वेशभूषा में युवक का ईदगाह की दीवार पर चढ़ने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। कस्बे में सुगमेश्वर शिव मंदिर की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर रविवार को महाशिवरात्रि पर विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करने के दौरान हनुमान की वेशभूषा में सजा कलाकार उछल-कूद करते हुए पटकी टोला मोहल्ला स्थित ईदगाह की दीवार पर चढ़कर करतब करने लगा। इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यात्रा में मौजूद पुलिस ने युवक को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो और वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंवर बाहादुर सिंह ने बताया कि यात्रा के आयोजनकर्ता एसबी शर्मा ने कुछ झांकियों के लिए कलाकार बाहर से बुलाए थे। इनमें माखी थाना क्षेत्र से आया राधा कृष्ण तिवारी नाम का युवक हनुमानजी की वेषभूषा में था। करतब दिखाते हुए ईदगाह की दीवार पर चढ़ गया और फिर नीचे उतर गया था। किसी प्रकार के विवाद नहीं हुआ, बल्कि सामान्य माहौल रहा। प्रकरण में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है और ने ही कोई कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें