फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लगातार दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची जेसीबी-11

विज्ञापन
फोटो-25-अमरनाथ महाविद्यालय में खेले जा रहे क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
औरास। अमरनाथ महाविद्यालय में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। जेसीबी-11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। इशू ट्रैवल्स टीम अपने दोनों मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच इशू ट्रैवल्स और डायमंड हॉस्पिटल के बीच खेला गया। इशू ट्रैवल्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। डायमंड हॉस्पिटल ने निर्धारित आठ ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 141 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी इशू ट्रैवल्स की टीम आठ ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
दूसरा मुकाबला जेसीबी-11 और इशू ट्रैवल्स के बीच हुआ। इस मैच में इशू ट्रैवल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेसीबी-11 ने 5.3 ओवर में 90 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीसरा और अंतिम मैच जेसीबी-11 और डायमंड हॉस्पिटल के बीच खेला गया। डायमंड हॉस्पिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 80 रन बनाए। जेसीबी-11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें