उन्नाव। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर आया है। अगस्त महीने की हुई समीक्षा में जिले के 20 थानों को पहली रैंक मिली है। सदर कोतवाली निस्तारण में फिसड्डी रही है। शासन स्तर से प्रदेश के 75 जिलों की समीक्षा में यह स्थान मिला है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आईजी और डीजी तक को शिकायतें की जाती हैं। इसमें अलग-अलग पदों के हिसाब से शिकायतों के निस्तारण करने की समय सीमा अलग-अलग है। शासन स्तर से पुलिस थानों में जनवरी माह में की गई शिकायतों की समीक्षा हुई तो उसमें जिले के 21 थानों में 20 को पहला स्थान मिला है। सदर कोतवाली शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी रही है।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जनवरी महीने की रैंकिंग में 20 थाने अव्वल रहे हैं। थानाध्यक्षों को जनसुनवाई पोर्टल पर होने वाली शिकायतों को शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।