फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहर में दो करोड़ से बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए चलाई जा रही उपवन योजना से बड़ा पार्क बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए करीब दो करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें 50 लाख रुपये से केवल पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने, पार्कों और खुले स्थानों के विकास के लिए उपवन योजना चलाई है। योजना का उद्देश्य शहर को सुंदर बनाना है। एमएलसी अरुण पाठक ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र देकर शहर में पार्क बनवाने की मांग की थी। इस पर नगर विकास मंत्री ने पार्क के लिए दो करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी है।
पार्क के लिए करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी। इसके लिए नगर विकास विशेष सचिव कल्याण बनर्जी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। डीएम से पार्क के लिए जमीन के चिह्नांकन और अन्य जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने ईओ को इसके लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन


इंसेट-1
75 फीसदी क्षेत्र में होगा पौधरोपण
पार्क न्यूनतम दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके 75 फीसदी क्षेत्र में पौधे लगाए जाएंगे। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि शहरी लोगों को पर्यावरण संरक्षण में शामिल कराया जाएगा। लोग भी पौधे लगा सकेंगे। शहर के लोगों को टहलने के लिए उपयुक्त स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें