उन्नाव। हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्थान के 9वें वार्षिकोत्सव में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शिरकत की। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एसआईआर को लेकर दिए जा रहे बयानों पर पलटवार किया। कहा कि अखिलेश यादव चुनाव के समय ऐसे बयान देते हैं। इस बार चुनाव के पहले ही बोल रहे हैं। अखिलेश यादव का अब धरातल पर कुछ नहीं बचा है।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने गोशाला का जायजा लिया। संस्थान के प्रमुख अखिलेश अवस्थी ने मंत्री को कार्यों की जानकारी दी। वार्षिकोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह पूजन के साथ हुई। सुंदरकांड का पाठ किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला का हिजाब खींचने के मामले में कहा कि वह आज के मुख्यमंत्री नहीं हैं। बहुत पहले से वहां के मुख्यमंत्री हैं। उनका भाव किस तरह वहां की बेटियों के लिए रहा है, सब जानते हैं। हो सकता है, उसका (महिला) का हिजाब ऊपर जा रहा हो, उसको नीचे करने का काम क़र रहे हो।