फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा कोहरे की मार, नहीं हैं सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ठंड के साथ ही कोहरा भी बढ़ने लगा है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ खेत, तालाब समेत कई स्थानों पर नाले और नदी होने से यहां हल्की ठंड में ही धुंध छाने लगती है। इसके बावजूद सुरक्षित यातायात के इंतजामों की अनदेखी से हर साल हादसे होते हैं। गलत पार्किंग, अवैध कट और टूटी बैरीकेडिंग से जगह-जगह हादसों का खतरा रहता है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में खंभौली कबीरपुर के पास बनी 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी के दोनों तरफ अवैध पार्किंग हादसों की सबसे बड़ी वजह है। इसी तरह थाना बेहटामुजावर की सीमा तक करीब 40 किलोमीटर की दूरी तक दर्जन भर स्थानों पर लोगों ने आवागमन के लिए कंटीले तारों की बाड़ काटकर अवैध रास्ते बना लिए हैं। इन्हीं से अक्सर छुट्टा मवेशी भी एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा जोगीकोट, रसूलपुर रूरी, हैबतपुर, नसिरापुर, रघुरामपुर, बहलोलपुर, सिरधरपुर, गहरपुरवा में भी अवैध कट मुसीबत बने हैं।

एक्सप्रेसवे के इन स्थानों पर सबसे ज्यादा हादसे
एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा, देवखरी, जोगीकोट, गौरिया कला, बहलोलपुर, खंभौली आदि गांवों के सामने सबसे अधिक हादसे होते हैं। इस समय घना कोहरा पड़ने लगा है। इससे इन स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती जा रही है। यहां पर आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहन भी हादसों को न्योता देते हैं।
विज्ञापन

-
एक्सप्रेसवे के आसपास के गांव के लोग अपनी सुविधा के लिए कंटीले तार की बाड़ को काट कर रास्ता बना लेते हैं। उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया जाता है। यूपीडा और पीआरवी की गश्ती टीमें लगातार नजर रखती हैं। कोहरे को देखते हुए गश्त और बढ़ाई गई है।
एके चंदेल, सुरक्षा अधिकारी, यूपीडा -

पूरे एक्सप्रेसवे के नवीनीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसका काम शुरू कर दिया गया है। सड़क का नवीनीकरण होगा और दोनों तरफ क्रैश बैरियर को भी बदला जाएगा। ब्लैक स्पॉट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था और कैमरे लगाने के अलावा अन्य जरूरी सुधार भी कराए जा रहे हैं।
आरपी सिंह, सहायक अभियंता यूपीडा -

फोटो-24- एक्सप्रेसवे पर सड़क घेरकर खड़े वाहनों को हटवाती बांगरमऊ पुलिस। स्रोत: कर्मचारी।
एक्सप्रेसवे से हटवाए वाहन, आठ का चालान
उन्नाव। एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर अवैध पार्किंग के खिलाफ बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर शाम अभियान चलाया। इस दौरान आठ वाहनों का चालान किया और दोबारा गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर सीज करने की चेतावनी दी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बुधवार शाम एक्सप्रेसवे पर गलत तरीके से खड़े ट्रक, डंपर व अन्य वाहनों को हटवाया। इस दौरान आठ वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें