फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सदर तहसीलदार पर कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो- 30- डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। स्रोत: अ​धिवक्ता
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। तहसीलदार पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। दो दिन में कार्रवाई न होने पर 13 नवंबर से न्यायालयों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पहले उन्नाव बार एसोसिएशन की आम सभा हुई। इसमें मौजूद अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र व महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी के सामने अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार, न्यायिक कार्यों में ढिलाई व वकीलों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि सदर तहसीलदार के खिलाफ साक्ष्य देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
इसके बाद सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से तहसीलदार का स्थानांतरण न होने तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया। महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी ने बताया कि जिला प्रशासन को पहले भी इस संबंध में अभिलेखीय साक्ष्य सौंपे गए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी निकाला। फिर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पूर्व अध्यक्ष चंद्रमूल सिंह यादव, नरेंद्र कुमार अवस्थी, मोहनलाल यादव, बृजेंद्र कुमार शुक्ल ‘निराला’, सुशील कुमार शुक्ला, रामनारायण द्विवेदी, बृजेंद्र मोहन वाजपेयी, अजय गौतम, राजेंद्र मिश्रा, शिव भोला शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, रामकिशोर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें