उन्नाव। विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम गौरांग राठी ने संभव अभियान, गोशालाओं से कुपोषित बच्चों को दूध की उपलब्धता, ड्राई राशन अनुपूरक पोषाहार का वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प व हॉट कुक्ड मील फूड योजना की समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि कुपोषित सभी बच्चों को उचित मात्रा में दूध उपलब्ध कराया जाए। पोषाहार का वितरण समय से किया जाए। अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराया जाए। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द पूर्ण कराएं। ई-कवच पोर्टल की भी प्रगति में सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ कृति राज, डीडीओ देव चतुर्वेदी, उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)