उन्नाव। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने सोमवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष से मिले। शिक्षकों ने सीतापुर जिले में शिक्षक द्वारा बीएसए को पीटने की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि शिक्षक को न्याय न मिला तो आंदोलन करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को दिए गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष संजीव संखवार और मांडलिक मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि सीतापुर जिले में शिक्षक बृजेंद्र वर्मा पर बीएसए की ओर से एक शिक्षिका की उपस्थिति के हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा था। वह बीएसए के बुलाने पर उनके कार्यालय पहुंचे थे। कार्रवाई के बाद भी बीएसए को उसी जिले में पद पर तैनात रहना, निष्पक्ष जांच पर सवाल उठा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षकों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षकों ने स्कूलों के समायोजन और टीईटी की बाध्यता को भी खत्म करने की भी मांग रखी। जिला संरक्षक नरेंद्र सिंह, सौरभ, दीपेंद्र, रवि गुप्ता सहित जिले के अन्य शिक्षक शामिल रहे।