दंगल में एक दूसरे को चित करने की कोशिश करते पहलवान। स्रोत: आयोजक
- फोटो : Archive
उन्नाव। गोकुल बाबा मेले में मंगलवार को परंपरागत दंगल का आयोजन किया गया। दर्शकों ने विभिन्न जिलों व प्रांतों से आए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। फाइनल मुकाबले में हरिद्वार के स्टील बाॅडी ने बरेली के चंद्रसेन को चित कर दंगल केसरी का खिताब जीता।
मगरवारा के गोकुल बाबा मेले में अष्टमी तिथि पर श्री गोकुल बाबा दंगल कमेटी ने दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के अलावा प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से आए पहलवानों के बीच रोचक मुकाबले हुए। निर्णायक मंडल में सुघर पहलवान व मनोज पहलवान शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में हरिद्वार के स्टील बाॅडी के नाम से मशहूर पहलवान और बरेली के चंद्रसेन पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें स्टील बाॅडी पहलवान ने दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
वहीं मासवासी, औरैया, बीघापुर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजक मंडल में पूर्व प्रधान डॉ. ओम प्रकाश पाल, सुघर पहलवान सराय, विपुल सिंह, विनीत सिंह, पूर्व बीडीसी सूरज, महावीर सिंह चंदेल, रिंकू सिंह सेंगर, राम कृपालु, रोहित रावत भी मौजूद रहे।