फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर, पैदल राहगीर की मौत, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मृत युवक की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम सहदानी निवासी परमेश्वर का पुत्र धीरज (22) बाइक से किसी दोस्त से मिलने जा रहा था। मंगलवार देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अवस्थी खेड़ा गांव के मोड़ पर पैदल जा रहे करीब 35 वर्षीय युवक को टक्कर मारते हुए बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी तो एंबुलेंस पहुंची और घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पैदल रहे युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार घायल धीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया ने अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें