गंजमुरादाबाद। खत्रियाना मोहल्ले में लोडर चालक दिलशाद की हत्या के नौ दिन बाद भी आरोपी बहनोई की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पत्नी सुफिया बानों ने उससे खतरा बताया है।
सात अक्तूबर को दिलशाद (35) की पिता पिता, तीन भाइयों और बहनोई ने तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता मुर्तजा और दिव्यांग भाई इरशाद को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। नौ अक्तूबर को दो भाई शहजाद और एजाज भी गिरफ्तार किए गए। हालांकि सुल्तानपुर गांव निवासी बहनोई दिलशाद अभी फरार है। घटना के बाद दरवाजे पर आठ दिनों तक पीएसी तैनात थी। बृहस्पतिवार को रामलीला मेले के कारण पीएसी हटा ली गई।
इस पर सुफिया बानो ने फरार नंदोई दिलशाद से अपनी और डेढ़ साल के बेटे शाद की हत्या की आशंका जताई है। इसका वीडियो वायरल कर दोबारा पीएसी तैनात करने की मांग की है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीएसी को रामलीला मेले में लगाया गया है। आश्वासन दिया कि मेला समाप्त होते ही पीएसी पुनः तैनात की जाएगी।