आग से झुलसा जंगली सक्सेना। स्रोत: ग्रामीण
गंजमुरादाबाद। कुशराजपुर में गांव के किसान की झोपड़ी में बुधवार रात आग लग गई। बुझाने में गृहस्वामी भी झुलस गया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुशराजपुर गांव निवासी जंगली सक्सेना (50) परिवार के साथ गांव के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बुधवार की रात नौ बजे झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में धू-धूकर जलने लगी। जंगली गृहस्थी बचाने के लिए जलती झोपड़ी से सामान निकालने लगे। इससे वह झुलस गए।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड बुलाई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग से दो क्विंटल गेहूं सहित गृहस्थी जल गई। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि झुलसे जंगली को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।