फोटो-43-कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक और लगा जाम। संवाद
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार रात सीमेंट से लदा एक ट्रक पलट गया। इससे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सड़क पर बोरियां बिखरने से पुलिस श्रमिकों की मदद से हटवा रही है।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास, शनिवार रात 8:30 बजे बजे लखनऊ की ओर जा रहा सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। इससे सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मार्ग बाधित होने से यातायात रेंगने लगा और कुछ ही देर में दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने श्रमिकों की मदद से किनारे को बोरियों को हटवाकर रास्ता बनाया और एक-एक कर वाहनों को निकलवाना शुरू कराया। दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सीमेंट की बोरियों और ट्रक को हटवाया जा रहा है। (संवाद)