उन्नाव। भारत घूमने आए जापानी पर्यटक का मुंबई से वाराणसी जाते समय ट्रेन में आइफोन चोरी हो गया। वाराणसी पहुंचकर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि ट्रेन उन्नाव स्टेशन के आसपास थी तभी मोबाइल चोरी होने का पता चला। मामला उन्नाव जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है। जीआरपी ने कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
जापान के ओइता प्रिफेक्चर निवासी युसाकू भारत घूमने आए हैं। तीन सितंबर को वाराणसी स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे थे। युसाकू के अनुसार मुंबई से वाराणसी जाते समय तीन सितंबर को उनका आइफोन चोरी हो गया। वाराणसी पहुंचने पर जीआरपी को सूचना देकर मोबाइल संबंधी पूरी जानकारी दी। घटनास्थल उन्नाव के आसपास होने से जांच उन्नाव जीआरपी को दी गई है। जीआरपी एसओ सुनील मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। घटना वाले दिन की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही हैं। (संवाद)