उन्नाव। रेलवे ने कानपुर-चित्रकूट और प्रतापगढ़-कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का विलय कर नई सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इससे जनपद के यात्रियों को प्रतापगढ़, लखनऊ और चित्रकूट तक एक ही ट्रेन से सफर की सुविधा मिलेगी।
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस का विलय कर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, चित्रकूट से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 14124 सात सितंबर से और प्रतापगढ़ से चित्रकूट जाने वाली ट्रेन संख्या 14123 आठ सितंबर से नए समय-सारिणी के अनुसार चलेगी। प्रतापगढ़ से चलने वाली ट्रेन उन्नाव जंक्शन पर सुबह 8:50 से 8:52 बजे के बीच ठहरेगी। वापसी में चित्रकूट से चलने वाली ट्रेन उन्नाव जंक्शन पर शाम 6:28 से 6:30 बजे तक रुकेगी।