फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हजारों लोगों की राह में बाधा बना अंडरपास में भरा पानी

विज्ञापन
फोटो-4-महमदाबाद मार्ग के रेलवे अंडरपास में भरे पानी के बीच निकलती ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद के बीच बने तीनों रेलवे अंडरपासों में महीनों से भरे पानी की समस्या हजारों राहगीरों के लिए नासूर बनी हुई है। जलभराव कम होने पर फिर बारिश हो जाने से यह समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है।
विज्ञापन

बांगरमऊ से गंजमुरादाबाद तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में नसिरापुर, महमदाबाद और ताजपुर में अंडरपास बने हैं। इनसे नसिरापुर, खंभौली, अमीरपुर गंभीरपुर, हैबतपुर, हसनापुर, तहिरापुर, मदारनगर, ताजपुर, महमदाबाद, कलवारी, हयातनगर, चकहनुमान, भिक्खनपुर गोपालपुर, गोवापट्टी, मंगूखेड़ा, जटपुर बेल्थरा, हरईपुर, महोलिया, कपूरपुर और ब्योलीइस्लामाबाद आदि गांवों के हजारों लोग बांगरमऊ आने-जाने के लिए इन अंडरपासों का प्रयोग करते हैं।
अंडरपास से बारिश का पानी निकालने के लिए छोटी नाली का निर्माण कराया गया था। जो काफी समय पहले ही चोक हो गई थी। अब बारिश का पानी अंडरपास में ही भर जाता है। पानी कम होते ही राहगीर राहत की सांस ले नहीं पाते हैं कि फिर बारिश हो जाने से जलभराव हो जाता है। पिछले दो माह से इन गांवों के राहगीरों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी भर जाने से लोगों को गंजमुरादाबाद या फिर संडीला मार्ग से बांगरमऊ जाने के लिए करीब सात किमी का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि बरसात का मौसम समाप्त हो जाने के बाद ही इन अंडरपासों का सर्वे कर जलभराव की समस्या का जड़ से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें