फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा दीवार टूटी, कटान रोकने वाली घास चर रहे मवेशी

विज्ञापन
17-सोनिक टोल के पास गंगा एक्सप्रेसवे की टूटी सुरक्षात्मक दीवार। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। बारिश न होने से बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने और जोड़ में दरार की समस्या तो नहीं आई लेकिन सुरक्षात्मक दीवार टूटने से गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशियों के पहुंचने की आशंका बढ़ गई। ढलान की मिट्टी को कटान से रोकने के लिए लगाई गई घास मवेशी चरते नजर आए। उधर, बारिश न होने से पूरा दिन पैचवर्क का काम एक्सप्रेसवे पर चलता रहा।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर 29 अप्रैल से यातायात शुरू हुआ था। पिछले तीन दिनों रविवार, सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से किमी संख्या 420 से 422 के बीच नहर पुल के पास जोड़ में दरार आ गई थी। इसे कार्यदायी संस्था ने सही कराया। इन तीन दिनों में तीन जगहों पर मिट्टी धंस गई। इसे भी ठीक करा दिया गया। हालांकि इसी बीच एक्सप्रेसवे पर मवेशियों व लोगों को चढ़ने से रोकने के लिए बनाई गई सुरक्षात्मक दीवार टूट गई है। इसके चलते मवेशी टूटे हिस्से से चढ़कर कटान रोकने के लिए लगाई गई ढलान पर घास को चरते रहे।
लोगों का कहना है कि मवेशी चराने के लिए ग्रामीण भी कटानस्थल पर पहुंच गए। इससे मवेशियों के एक्सप्रेसवे के ऊपर चढ़ने और हादसे का सबब बनने की आशंका बढ़ गई है। उधर, बुधवार को पूरे दिन बारिश न होने से गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी 410 से 430 के बीच केवल पैचवर्क का कार्य ही चलता रहा। वहीं पानी निकास के लिए बनाई गई नाली में डाली गई आरसीसी को फिर से सही करने का काम पूरा किया जाता रहा।
विज्ञापन

टोल मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि पैचवर्क का काम लगातार जारी है। जहां भी गड़बड़ी मिल रही है, उसे ठीक कराया जा रहा है। टूटी सुरक्षा दीवार की भी मरम्मत कराई जा रही है।

17-सोनिक टोल के पास गंगा एक्सप्रेसवे की टूटी सुरक्षात्मक दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें